Tuesday, August 25, 2026

Creating liberating content

Tiranga Yatra: दिल्ली में...

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती...

Independence Day: ध्वजारोहण कर...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया...

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...
HomeStateDelhi NCRSangthan Srujan Abhiyan:...

Sangthan Srujan Abhiyan: कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’: बूथ स्तर पर मजबूती और जनसेवा केंद्रों के जरिए जनता से जुड़ाव की नई पहल

Sangthan Srujan Abhiyan: कांग्रेस का ‘संगठन सृजन अभियान’: बूथ स्तर पर मजबूती और जनसेवा केंद्रों के जरिए जनता से जुड़ाव की नई पहल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली, 15 मई 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने आज ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत राजधानी में संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से खड़ा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। दिल्ली के सभी 14 जिलों में कार्यकारिणी की मासिक बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष स्वयं कई बैठकों में उपस्थित हुए। इन बैठकों में जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की मौजूदा कार्यकारिणियां भंग कर दी गईं और नई कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर आदर्श नगर में कांग्रेस की ओर से पहला ‘राजीव गांधी जनसेवा केंद्र’ का उद्घाटन भी किया गया। इसके साथ ही आदर्श नगर जिला कांग्रेस की वेबसाइट www.adarshnagardcc.in का लोकार्पण हुआ। इस केंद्र के माध्यम से कांग्रेस दिल्लीवासियों की शिकायतों, समस्याओं और ज़रूरतों को प्राथमिकता से हल कराने में मदद करेगी। केंद्र पर दिल्ली सरकार की सभी योजनाएं, प्रमाणपत्र बनवाने, डीडीए से संबंधित सेवाएं, पुलिस से जुड़ी समस्याएं, शिक्षा, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा और नागरिक सेवाओं की जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह पहल कांग्रेस को जनता से जोड़ेगी और जनसमस्याओं के समाधान का माध्यम बनेगी। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में ऐसे जनसेवा केंद्र हर जिले में खोले जाएंगे, ताकि हर गरीब, वंचित और ज़रूरतमंद तक पार्टी की पहुँच हो सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पार्टी में काम करने वालों को पूरा सम्मान और अवसर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में पद केवल प्रतीकात्मक नहीं होते, जो लोग पद पाकर निष्क्रिय हो जाते हैं, उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।

आगामी निगम उपचुनावों की चर्चा करते हुए देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमें सीटों की संख्या से अधिक, संगठन की जमीनी पकड़ और जनसंपर्क को प्राथमिकता देनी है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के लिए जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों और लोकसभा प्रभारियों की तैनाती की भी जानकारी दी।

मंडल और सेक्टर गठन की प्रक्रिया पर विस्तार से बोलते हुए उन्होंने बताया कि एक ब्लॉक में औसतन 40-50 पोलिंग बूथ होते हैं, जिनमें से 20-25 बूथों पर एक मंडल और 5-7 बूथों पर एक सेक्टर गठित किया जाएगा। मंडल और सेक्टरों के नाम स्थानीय प्रमुख कॉलोनियों, गांवों या सड़कों के आधार पर रखे जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि इस विभाजन की प्रक्रिया में सामाजिक संतुलन और स्थानीय समझ को प्राथमिकता दी जाए।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मंडल और सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति पारदर्शिता के साथ स्थानीय जनसहमति के आधार पर की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर विशेष बैठकें बुलाई जाएंगी, जिनमें सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस पूरी पहल का मकसद कांग्रेस को फिर से एक जन आंदोलन के रूप में खड़ा करना है, जिसमें हर कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाए और जनता की सेवा को अपना मुख्य उद्देश्य बनाए।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा, दिल्ली प्रदेश के सौजन्य...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती (दिल्ली), 16 अगस्त 2026। माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में रविवार को भगवान महादेव की आराधना एवं भक्ति से ओत-प्रोत पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक का...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद नोएडा। सेक्टर-64 स्थित यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.