Saturday, June 13, 2026

Creating liberating content

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...
HomeStateDelhi NCRDelhi crime: दिल्ली...

Delhi crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: बटाला ग्रेनेड हमले और थानों को धमकी देने वाला आरोपी आकाशदीप गिरफ्तार

Delhi crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: बटाला ग्रेनेड हमले और थानों को धमकी देने वाला आरोपी आकाशदीप गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंकवाद और खालिस्तानी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस ने पंजाब निवासी कुख्यात आरोपी आकाशदीप उर्फ ‘बाज’ को गिरफ्तार कर लिया है।

आकाशदीप का नाम अप्रैल में पंजाब के बटाला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में सामने आया था, और वह दिल्ली के कुछ पुलिस थानों को धमकी देने के मामलों में भी वांछित था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा बनाई गई एक विशेष टीम ने लगातार निगरानी और इनपुट्स के आधार पर उसे इंदौर से गिरफ्तार किया।

गुजरात में छिपा, ड्राइवर बनकर बचता रहा पुलिस से

डीसीपी अमित कौशिक ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले आकाशदीप गुजरात में छिपा हुआ था, जहां वह एक क्रेन ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। इसके बाद उसने पुलिस से बचने के लिए इंदौर में पनाह ली। हालांकि, दिल्ली पुलिस को उसके मूवमेंट की पुख्ता सूचना मिल गई थी और मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया गया।

बटाला थाने पर ग्रेनेड हमला और खालिस्तानी कनेक्शन

स्पेशल सेल की जांच में यह बात भी सामने आई है कि आकाशदीप की सक्रिय भूमिका 7 अप्रैल को बटाला थाने पर हुए ग्रेनेड हमले में रही है। इसके अलावा वह दिल्ली के कई थानों को धमकी भरे संदेश भेजने में भी शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, उसकी गतिविधियां खालिस्तानी नेटवर्क से भी जुड़ी पाई गई हैं, जिसके चलते स्पेशल सेल ने पहले से उस पर नज़र बनाए रखी थी।

खालिस्तानी गतिविधियों पर सख्ती

डीसीपी कौशिक ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब और खालिस्तानी से जुड़े नेटवर्क पर नजर रखने के लिए एक विशेष सैल्युलर सेल गठित किया है, जो ऐसे मामलों की गहराई से निगरानी करता है। पुलिस का कहना है कि देश की सुरक्षा के लिए इस तरह के मॉड्यूल्स पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है और खुफिया एजेंसियों के सहयोग से कई और नामों की पहचान की जा रही है।

पूछताछ जारी, और खुलासों की संभावना

फिलहाल आकाशदीप से गहन पूछताछ की जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि उससे खालिस्तानी नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में भी अहम जानकारी मिल सकती है। इस गिरफ्तारी को पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पर एक करारा प्रहार बताया है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.