Monday, August 24, 2026

Creating liberating content

Tiranga Yatra: दिल्ली में...

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती...

Independence Day: ध्वजारोहण कर...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया...

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...
HomeCrimeDelhi Crime: तिगड़ी...

Delhi Crime: तिगड़ी के कृष्णा पार्क में जनरल स्टोर लूट, विरोध पर दो भाइयों पर चाकू से हमला, लोगों ने लगाया जाम

Delhi Crime Update: तिगड़ी के कृष्णा पार्क में जनरल स्टोर लूट, विरोध पर दो भाइयों पर चाकू से हमला, लोगों ने लगाया जाम

रिपोर्ट हेमंत कुमार।

राजधानी नई दिल्ली के देवली तिगड़ी इलाके में दिनदहाड़े लूट और चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कृष्णा पार्क में स्थित एक जनरल स्टोर पर बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुई इस घटना में दुकान संचालक परवीन (43) और उनके भाई विकास (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत अब स्थिर है।

पुलिस के अनुसार, दो बदमाश दुकान में घुसे और गल्ले से पैसे लूटने लगे। जब परवीन ने विरोध किया तो एक आरोपी ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके भाई विकास पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के माहौल में आ गए। भीड़ जुटने पर आरोपी चाकू लहराते हुए फरार हो गए।

स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि बदमाश बेहद आक्रामक थे और बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस ने शुरुआती जांच में दोनों संदिग्धों की पहचान कर ली है, जो तिगड़ी के जेजे कैंप इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इलाके में लगातार बढ़ रहे अपराधों के बावजूद पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

जाम के चलते आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ और लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा, दिल्ली प्रदेश के सौजन्य...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती (दिल्ली), 16 अगस्त 2026। माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में रविवार को भगवान महादेव की आराधना एवं भक्ति से ओत-प्रोत पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक का...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद नोएडा। सेक्टर-64 स्थित यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.