Home State Delhi NCR Delhi: नांगलोई मार्केट में अवैध अतिक्रमण और अधूरे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, 14 वर्षों से लंबित है विकास कार्य

Delhi: नांगलोई मार्केट में अवैध अतिक्रमण और अधूरे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, 14 वर्षों से लंबित है विकास कार्य

0
Delhi: नांगलोई मार्केट में अवैध अतिक्रमण और अधूरे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, 14 वर्षों से लंबित है विकास कार्य
Delhi: नांगलोई मार्केट में अवैध अतिक्रमण और अधूरे फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, 14 वर्षों से लंबित है विकास कार्य
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
आज पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्थित प्रमुख बाज़ार “नांगलोई मार्केट” के प्रधान सुभाष बिंदल और पूर्व निगम पार्षद बेबी जय राम ने रोहिणी ज़ोन के एमसीडी डिप्टी कमिश्नर को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने इलाके में फैल रहे अवैध अतिक्रमण और पिछले 14 वर्षों से अधर में लटके फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि नांगलोई मार्केट में पटरी पर अवैध कब्जे दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम जनता और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही जिस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पिछले 14 सालों से अधूरा पड़ा है, उसे लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रधान सुभाष बिंदल ने कहा कि इस फ्लाईओवर की देरी के पीछे एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली पुलिस के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत और उदासीनता जिम्मेदार है।
सुभाष बिंदल ने बताया कि वह लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी आवाज़ उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि न केवल इससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है, बल्कि बाजार की रौनक और सुरक्षा पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा करेंगे और 12 से 15 दिनों के भीतर इस पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी विभागीय अधिकारी की लापरवाही या भ्रष्टाचार सामने आता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here