Thursday, March 12, 2026

Creating liberating content

Delhi Encounter: नरेला में...

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक...

Delhi Khajuri Khas Kidnapping...

Delhi Khajuri Khas Kidnapping Case: 8 महीने के बच्चे का अपहरण सुलझा, पुलिस...

Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर...

Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाला बदमाश...

Pradhan Mantri Kisan Samman...

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 9.32 करोड़ किसानों को...
HomeStateDelhi NCRDelhi Police Operation...

Delhi Police Operation Shastra: दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन शास्त्र’ शुरू किया, 47 गिरफ्तार, 13 पिस्तौल जब्त

Delhi Police Operation Shastra: दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन शास्त्र’ शुरू किया, 47 गिरफ्तार, 13 पिस्तौल जब्त

रिपोर्ट – हेमंत कुमार।

रोहिणी, दिल्ली से रिपोर्ट: बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक विशेष अभियान “ऑपरेशन शस्त्र” चलाया। यह अभियान नॉर्दर्न रेंज के अंतर्गत आने वाले रोहिणी, उत्तर पश्चिम और बाहरी उत्तरी जिलों में एक साथ संचालित किया गया। अभियान में नॉर्दर्न रेंज की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया और अपराधियों तथा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सघन कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के तहत हर थाने में अलग-अलग विशेष टीमें गठित की गईं। कुल 66 टीमों का गठन किया गया, जिसमें करीब 800 पुलिसकर्मी शामिल थे। इन टीमों ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों की जांच की और अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान 43 मामले दर्ज किए गए और 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 21 ऐसे बदमाश शामिल थे, जिन्हें बैड कैरेक्टर (BC) श्रेणी में रखा गया है और जिन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इस कार्रवाई में 13 पिस्तौल और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि यह अभियान महज 24 घंटे के भीतर सम्पन्न किया गया और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, नॉर्दर्न रेंज, विजय सिंह ने कहा कि यह अभियान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और शहर में सुरक्षा बढ़ाई जा सके। इस अभियान से अपराधियों और हथियार तस्करों को एक कड़ा संदेश गया कि दिल्ली में कानून की निगरानी लगातार सक्रिय है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक घायल

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक घायल रिपोर्ट: मनमीन वालिया राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच आज शाम मुठभेड़ का मामला सामने आया है। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने...

Delhi Khajuri Khas Kidnapping Case: 8 महीने के बच्चे का अपहरण सुलझा, पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार

Delhi Khajuri Khas Kidnapping Case: 8 महीने के बच्चे का अपहरण सुलझा, पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार रिपोर्ट: मनमीन वालिया नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 8 महीने के बच्चे के अपहरण का मामला पुलिस ने सुलझा...

Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Delhi Crime: इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार रिपोर्ट: मनमीन वालिया दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला टीम ने “ऑपरेशन शस्त्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ रील और...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.