Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeStateDelhi NCRDelhi Police: दिल्ली...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने किया मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन अभियान, 72 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं नष्ट

Delhi Police News: दिल्ली पुलिस ने 1700 किलो ड्रग्स किया नष्ट, 2027 तक नशामुक्त दिल्ली बनाने का बड़ा अभियान शुरू

रिपोर्ट – हेमंत कुमार।

राजधानी दिल्ली को वर्ष 2027 तक नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में करीब 1700 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu और दिल्ली पुलिस आयुक्त Satish Golchha समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने दिल्ली की पहली समर्पित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पुलिस स्टेशन की घोषणा भी की। इस नई पहल का उद्देश्य राजधानी में नशे के कारोबार और ड्रग तस्करी पर और अधिक प्रभावी तरीके से रोक लगाना है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 1610 किलो गांजा, 21 किलो चरस, 11 किलो हेरोइन, 591 ग्राम कोकीन, 21 किलो कैनाबिस सैटिवा और 30 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट शामिल हैं। यह ड्रग्स क्राइम ब्रांच और दक्षिण जिला पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि यह केवल मादक पदार्थों को नष्ट करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि उस पूरे नेटवर्क को खत्म करने का प्रयास है जो युवाओं, परिवारों और समाज के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के “ड्रग फ्री इंडिया” विजन और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की “जीरो टॉलरेंस” नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में 30 अप्रैल तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 1129 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 1397 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वित्तीय जांच के दौरान 11.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने 9 ड्रग तस्करों के खिलाफ PITNDPS एक्ट के तहत कार्रवाई भी की है, जिनमें से 2 आरोपियों को चेन्नई जेल भेजा गया है ताकि उनके स्थानीय नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

दिल्ली पुलिस के अनुसार पिछले तीन वर्षों में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत कुल 46,500 किलोग्राम ड्रग्स नष्ट किए जा चुके हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 13,830 करोड़ रुपये है। इससे पहले दिसंबर 2022, जून 2023, फरवरी 2024, दिसंबर 2024 और वर्ष 2025 में भी कई चरणों में ड्रग्स नष्ट किए गए थे।

यह मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन कार्यक्रम जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास जीटी करनाल रोड स्थित बायोटिक वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा गठित समितियों की निगरानी में ड्रग्स को नष्ट किया गया।

दिल्ली पुलिस ने “ऑपरेशन कवच” सहित कई विशेष अभियानों के जरिए ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की कि वे MANAS पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1933 के जरिए ड्रग्स से जुड़ी जानकारी साझा करें। इस पोर्टल की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जनवरी 2025 में की गई थी, जहां लोग अपनी पहचान गुप्त रखकर सूचना दे सकते हैं।

विशेष पुलिस आयुक्त Devesh Chandra Srivastva ने कहा कि दिल्ली पुलिस “ड्रग फ्री दिल्ली 2027” मिशन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ड्रग्स के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.