Tuesday, April 28, 2026

Creating liberating content

Delhi Threat Case: निहाल...

Delhi Threat Case: निहाल विहार में हिंदू मोर्चा अध्यक्ष दीपक मलिक को ‘सर...

Delhi Crime Branch Action:...

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार,...

LPG Black Marketing Delhi:...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का...

Women Reservation: महिला आरक्षण...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष...
HomeStateMumbai: मुंबई में...

Mumbai: मुंबई में डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बॉलीवुड सितारों को भेंट की अपनी नई पुस्तकें

Mumbai: मुंबई में डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बॉलीवुड सितारों को भेंट की अपनी नई पुस्तकें
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
मुंबई यात्रा के दौरान प्रख्यात लेखक डॉ. श्रीकांत शर्मा ने अपनी नव-प्रकाशित दो पुस्तकें “हिन्दी सिनेमा और अभिनेत्री” तथा “हिन्दी सिनेमा पुरस्कार और साक्षात्कार” बॉलीवुड की कई प्रसिद्ध हस्तियों को भेंट की। उनकी इस यात्रा के दौरान उन्होंने फिल्म और टेलीविजन जगत के कई कलाकारों से मुलाकात की और उन्हें अपनी पुस्तकों की प्रतियां सौंपी।
गौरतलब है कि डॉ. श्रीकांत शर्मा अब तक विभिन्न विषयों पर कुल दस पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं। उनके लेखन में फिल्म और साहित्य से जुड़े कई गहरे विषयों पर शोधपरक सामग्री होती है। इस बार भी उन्होंने अपने सिनेमा से जुड़े अध्ययनों को दो नई पुस्तकों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। मुंबई में उन्होंने अभिनेत्री कुनिका लाल, राजेश्वरी सचदेवा, नवनीत निशान, अंशा सैय्यद और अभिनेताओं में पंकज बैरी, नसीर खान, दया शंकर पांडे तथा कुलदीप सरीन को अपनी पुस्तकें भेंट कीं। यह खास मुलाकातें फिल्म और टीवी सीरियलों की शूटिंग के दौरान हुईं, जहां कलाकारों ने भी डॉ. शर्मा की लेखनी की सराहना की और इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्हें बधाई दी।
डॉ. श्रीकांत शर्मा की पुस्तक “हिन्दी सिनेमा पुरस्कार और साक्षात्कार” विशेष रूप से उन कलाकारों के साक्षात्कारों पर केंद्रित है, जिन्होंने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस पुस्तक में 20 से अधिक प्रसिद्ध फिल्म और टीवी कलाकारों के अनुभवों और विचारों को शामिल किया गया है। यह पुस्तक फिल्मी दुनिया के अनदेखे पहलुओं को उजागर करती है और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित हो सकती है।
वहीं, दूसरी पुस्तक “हिन्दी सिनेमा और अभिनेत्री” हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वर्ष 1913 से लेकर 2025 तक के सफर को समेटे हुए है। इसमें तकरीबन 260 अभिनेत्रियों के करियर, उनकी फिल्मों, योगदान और सिनेमा में उनके प्रभाव को विस्तार से वर्णित किया गया है। यह पुस्तक हिन्दी भाषा में पहली और एकमात्र ऐसी कृति है, जिसमें हिन्दी सिनेमा के लगभग 110 वर्षों के लंबे इतिहास को समेटते हुए 250 से अधिक अभिनेत्रियों पर गहन अध्ययन किया गया है। यह पुस्तक न केवल फिल्म इतिहास के शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी है, बल्कि सिनेमा प्रेमियों और पाठकों के लिए भी बेहद रोचक और संग्रहणीय सामग्री प्रस्तुत करती है।
मुंबई यात्रा के दौरान बॉलीवुड के कई कलाकारों ने डॉ. श्रीकांत शर्मा की इस शोधपरक पहल की प्रशंसा की और उनके कार्य को सिनेमा जगत के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनकी ये दोनों पुस्तकें हिन्दी सिनेमा को एक नई दृष्टि से देखने और समझने का अवसर प्रदान करती हैं।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Threat Case: निहाल विहार में हिंदू मोर्चा अध्यक्ष दीपक मलिक को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी, पुलिस जांच शुरू

Delhi Threat Case: निहाल विहार में हिंदू मोर्चा अध्यक्ष दीपक मलिक को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी, पुलिस जांच शुरू दिल्ली के निहाल विहार इलाके में धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां हिंदू मोर्चा के राष्ट्रीय...

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी 17 वर्षीय युवक की हत्या

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी 17 वर्षीय युवक की हत्या रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जहांगीर पुरी मर्डर केस में...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के दो बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.