Sunday, August 16, 2026

Creating liberating content

Independence Day: ध्वजारोहण कर...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया...

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...

Guru Purnima: दिल्ली में...

Guru Purnima: दिल्ली में जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सान्निध्य...

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...
HomeUncategorizedEco Friendly Dussehra:...

Eco Friendly Dussehra: ईको फ़्रेंड्ली ग़ुब्बारे के रावण को फोड़ना पर्यावरण के प्रति सन्देश का सशक्त माध्यम : विजय गौड़ वाइस चेयरमैन

Eco Friendly Dussehra: ईको फ़्रेंड्ली ग़ुब्बारे के रावण को फोड़ना पर्यावरण के प्रति सन्देश का सशक्त माध्यम : विजय गौड़ वाइस चेयरमैन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

कैलाश हिल्स कम्युनिटी एसोसिएशन ईस्ट ऑफ कैलाश ने दशहरे के अवसर पर अपने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ईको-फ़्रेंड्ली गुब्बारों के माध्यम से रावण का पुतला फोड़ा। इस अनूठी पहल के साक्षी बने कैलाश हिल्स के सभी निवासी और बच्चे। इस अवसर पर एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन एवं जनसंपर्क प्रमुख विजय गौड़ ने कहा कि ईको-फ़्रेंड्ली गुब्बारे के रावण को फोड़ना पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का सशक्त संदेश बनेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितिन राजपूत ने बताया कि कैलाश हिल्स एसोसिएशन न केवल पर्यावरण के प्रति सजग है, बल्कि आवासीय कल्याणकारी कार्यों के साथ-साथ सामाजिक जनकल्याण कार्यों में भी दिशा प्रदान कर रहा है।

एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन जी.डी. शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं और बच्चों में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अभिरुचि पैदा करना आवश्यक है। अपूर्व सिंघल ने कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म की, अन्याय पर न्याय की, बुरे पर अच्छे की विजय का प्रतीक है। डॉ. निखिल ने कहा कि सदियों से मानव ने प्रकृति से दोहन किया है, अब समय आ गया है कि प्रकृति को लौटाया जाए। निधि जुल्का ने बताया कि एसोसिएशन प्लास्टिक वेस्ट और घर से निकलने वाले अवशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन पर कार्य कर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है, जिसमें स्त्री शक्ति ग्रीन आर्मी की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम का आयोजन केएचसीए के अध्यक्ष राजीव नागपाल के नेतृत्व में और आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितिन राजपूत की परिकल्पना में विजय गौड़, योगेश बहल, जी.डी. शर्मा, एस.सी. दुआ, राजेश मुंजाल, सतीश नागपाल, दीपक शर्मा, निधि जुल्का, साक्षी, रेखा अरोड़ा, शेखर ओबेरॉय, मनमोहन सिंह, अनुज कंसल, बबीता वर्मा चावला सहित टीम के सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया। डॉ. निखिल सक्सेना, सुनील कथूरिया, अपूर्वा सिंघल, रितेश मेहता, गौरिका, स्वाति, ऋचा, अक्षा, प्रिया, ज्योति, तबस्सुम, सारिका, नीलम, राम्या, प्रणिता, रेनू और कई अन्य नारी शक्ति टीम की भी विशेष भागीदारी रही।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद नोएडा। सेक्टर-64 स्थित यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली। हिंदू महासभा के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ गुरु पूर्णिमा का...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.