Tuesday, August 25, 2026

Creating liberating content

Tiranga Yatra: दिल्ली में...

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती...

Independence Day: ध्वजारोहण कर...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया...

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...
HomeStateDelhi NCRGuru Amar Das:...

Guru Amar Das: श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व नई दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया

Guru Amar Das: श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व नई दिल्ली में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
नई दिल्ली के सुभाष नगर स्थित 7 ब्लॉक में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगत ने भूतपूर्व श्रद्धा से दरबार में हाजिरी भरी और गुरु साहिबान के चरणों में मत्था टेका। कार्यक्रम के दौरान बाला प्रीतम बाल सेवक जत्था की ओर से विशेष पगड़ी और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी बच्चों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव जगदीप सिंह काहलों विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सुभाष नगर के सदस्य और डीएसजीएमसी के प्रतिनिधि इंद्रप्रीत सिंह मोंटी कोचर ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर आयोजकों और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाला प्रीतम बाल सेवक जत्था की ओर से गगनदीप कौर भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं और बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। समस्त आयोजन श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा और आनंद का स्रोत बना और समापन अरदास के साथ किया गया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा, दिल्ली प्रदेश के सौजन्य...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती (दिल्ली), 16 अगस्त 2026। माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में रविवार को भगवान महादेव की आराधना एवं भक्ति से ओत-प्रोत पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक का...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद नोएडा। सेक्टर-64 स्थित यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.