Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeStateराजकोट-अहमदाबाद: राजकोट-अहमदाबाद हाईवे...

राजकोट-अहमदाबाद: राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो टक्कर में 6 की मौत

राजकोट-अहमदाबाद: राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो टक्कर में 6 की मौत

गुजरात के राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना मालियासण गांव के पास घटी, जब एक ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा मंगलवार को हुआ जब नवापुर गांव का एक परिवार शादी समारोह में जा रहा था। हाईवे पर मालियासण गांव के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक रॉन्ग साइड से आया और सामने से आ रहे ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपने रेस्टोरेंट से निकला था और यू-टर्न लेने के लिए अपनी गाड़ी पार्क की थी। तभी उसने देखा कि सामने से एक ट्रक 60-70 की स्पीड से आ रहा था। ऑटो रिक्शा सामने होने के बावजूद ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाए, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।ट्रक की टक्कर से ऑटो सड़क किनारे पलट गया और ट्रक भी बेकाबू होकर ऑटो के ऊपर चढ़ गया। पास से गुजर रही क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया, जिसके बाद शवों को ऑटो से बाहर निकाला गया। ऑटो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतकों में 7 महीने की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद राहगीरों ने लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मृतकों और घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में जान गंवाने वालों में शारदा बेन जिनाभाई नकुम (45), युवराज राजूभाई नकुम (29), नंदनीबेन सागर भाई सोलंकी (23), शीतलबेन युवराजभाई सोलंकी (22), भूमि बेन राजूभाई नकुम (22) और सात महीने की बच्ची वेदांशी सागर सोलंकी शामिल हैं। वहीं, हादसे में 24 वर्षीय आनंद विक्रमभाई सोलंकी घायल हुए हैं।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.