Home World Israel का Hezbollah के खिलाफ Air Strike, 182 लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

Israel का Hezbollah के खिलाफ Air Strike, 182 लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

0
Israel का Hezbollah के खिलाफ Air Strike, 182 लोगों की मौत; सैकड़ों घायल
Israel का Hezbollah के खिलाफ Air Strike

नई दिल्ली : पेजर (Pagers Blast) और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट (Walky Talky Blast) से बौखलाए हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) ने इज़राइल (Israel) पर कई रॉकेट (Rocket Attack) दागे थे, जिसके जवाब में अब इज़रायल ने बड़ी जवाबी कार्रवाई की है। इज़रायल ने हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ लेबनान में एयर स्ट्राइक (Air Strike) की है, जिसमें 182 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोगों के घायल होने की सूचना है। इज़रायल की इस कार्रवाई से जहां लेबनान (lebnon) में भारी तबाही हुई है, वही दोनों देशों के बीच युद्ध (Israel-lebnon War) की आशंका भी प्रबल हो गई है।

Hezbollah vs Israel : हिजबुल्लाह और इज़रायल के बीच तनाव की वजह क्या है ?

Israel की सेना ने कहा- ये एक साल की लड़ाई में सबसे तीव्र हवाई हमलों में से एक

इजरायली सेना (Israel Defense Forces) ने कहा कि उसने सोमवार को लेबनान में 300 ठिकानों पर हवाई हमले किए, जो हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के खिलाफ लगभग एक साल की लड़ाई में सबसे तीव्र हवाई हमलों में से एक था। लेबनानी गृह मंत्रालय (Home Ministry of lebnon) ने लेबनानी लोगों के ‘भारी विस्थापन’ के बीच आश्रय के रूप में बेरूत, त्रिपोली और पूर्वी और दक्षिणी लेबनान में स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। तो वहीं IDF ने एक बयान में कहा, “हम लेबनान के गांवों के नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत खतरे से दूर चले जाएँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here