Friday, August 7, 2026

Creating liberating content

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...

Guru Purnima: दिल्ली में...

Guru Purnima: दिल्ली में जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सान्निध्य...

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...
HomeCrimeLado Sarai Murder...

Lado Sarai Murder Case: पेट्रोल पंप पर दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत दो की हालत नाजुक

Lado Sarai Murder Case: पेट्रोल पंप पर दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत दो की हालत नाजुक

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने आए तीन दोस्तों पर 10 से 15 हमलावरों ने अचानक चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी हमले में 24 वर्षीय अली अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह वारदात रात करीब 11 बजे साकेत थाना क्षेत्र के लाडो सराय स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। उस समय पेट्रोल पंप पर अच्छी-खासी भीड़ मौजूद थी, लेकिन हमलावरों के खौफ के चलते किसी ने भी पीड़ितों को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

हमले में मारे गए युवक की पहचान अली अमन (24) के रूप में हुई है, जिसके शरीर पर करीब 20 बार चाकू से वार किए गए थे। वहीं उसके दोस्त सुफियान (23) को करीब 8 बार चाकू मारा गया है और वह आईसीयू में भर्ती है। तीसरे युवक ऋतिक पर भी 12 से 15 बार चाकू से हमला किया गया, जिसकी हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतक और घायल तीनों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करते थे। अली अमन अपने परिवार का इकलौता भाई था और उसकी दो बहनें हैं। परिवार के अनुसार, अली की बहन की शादी होने वाली थी और वह बहुत ही सीधा-सादा स्वभाव का युवक था। परिजनों ने आशंका जताई है कि इलाके के कुछ असामाजिक तत्व, जो अली को अपने साथ रखने का दबाव बना रहे थे, उसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है और डीवीआर को भी जब्त कर लिया है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह खुलेआम हमला होना और लोगों का मूकदर्शक बने रहना समाज के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली। हिंदू महासभा के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ गुरु पूर्णिमा का...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.