Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeStateDelhi NCRDelhi: एलोडी गार्डन...

Delhi: एलोडी गार्डन में एनडीएमसी बना रही है 200 मीटर रनिंग ट्रैक, फिट इंडिया मिशन को मिलेगा बढ़ावा

Delhi: एलोडी गार्डन में एनडीएमसी बना रही है 200 मीटर रनिंग ट्रैक, फिट इंडिया मिशन को मिलेगा बढ़ावा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन के तहत नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) राजधानीवासियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल कर रही है। इस पहल के तहत लोधी गार्डन में 200 मीटर लंबा रनिंग ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य की शुरुआत एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने की है। यह ट्रैक खास तौर पर स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों, रनिंग के शौकीनों और स्पोर्ट्स प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि यह रनिंग ट्रैक जुलाई 10, 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह ट्रैक गेट नंबर-5 के पास स्थित होगा और इसकी सतह बजरी से तैयार की जा रही है, जिससे दौड़ने वालों को आरामदायक और सुरक्षित अनुभव मिल सके। साथ ही ट्रैक पर धूल ना उड़े, इसके लिए स्प्रिंकलर सिस्टम भी लगाया जाएगा।

यह ट्रैक दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने जॉगिंग ट्रैक की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जिसकी सराहना पहले ही हो चुकी है। चहल ने बताया कि अगर यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो आगे चलकर दिल्ली के अन्य प्रमुख उद्यानों में भी इसी तरह के रनिंग ट्रैक बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क में पहले ही सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया है, लेकिन उसकी देखरेख काफी महंगी होती है। ऐसे में लोधी गार्डन में बजरी आधारित यह ट्रैक एक किफायती और उपयोगी विकल्प साबित होगा। यह प्रोजेक्ट एनडीएमसी के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा है, जिसमें फिटनेस इन्फ्रास्ट्रक्चर को शहर भर में विकसित किया जा रहा है।

एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसी पहलों को इस दिशा में प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी का मानना है कि एक स्वस्थ, अनुशासित और फिट युवा ही देश के विकास का असली वाहक हो सकता है। नियमित व्यायाम से पैदा होने वाला आत्मबल, टीमवर्क और जीतने की भावना ही हमें 2047 तक एक विकसित राष्ट्र की ओर ले जाएगी।”

एनडीएमसी पहले ही साइक्लिंग ट्रैक, ओपन जिम और अन्य फिटनेस सुविधाएं शुरू कर चुका है। अब लोधी गार्डन में रनिंग ट्रैक का निर्माण फिटनेस को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक और ठोस कदम है। इस ट्रैक के निर्माण से न केवल दिल्लीवासी लाभान्वित होंगे बल्कि शहर की छवि एक स्वस्थ और जागरूक राजधानी के रूप में भी उभरेगी।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.