Home State Delhi NCR NDMC Art Festival: एनडीएमसी ने 35,000 से अधिक कलाकारों द्वारा 10 किलोमीटर लंबी लाइव कैनवास पेंटिंग से बनाया विश्व रिकॉर्ड

NDMC Art Festival: एनडीएमसी ने 35,000 से अधिक कलाकारों द्वारा 10 किलोमीटर लंबी लाइव कैनवास पेंटिंग से बनाया विश्व रिकॉर्ड

0
NDMC Art Festival: एनडीएमसी ने 35,000 से अधिक कलाकारों द्वारा 10 किलोमीटर लंबी लाइव कैनवास पेंटिंग से बनाया विश्व रिकॉर्ड

NDMC Art Festival: एनडीएमसी ने 35,000 से अधिक कलाकारों द्वारा 10 किलोमीटर लंबी लाइव कैनवास पेंटिंग से बनाया विश्व रिकॉर्ड

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने सेवा पर्व के अंतर्गत “विकसित भारत के रंग, कला के संग” विषय पर आयोजित भव्य कला महोत्सव में 35,000 से अधिक कलाकारों और छात्रों के साथ 10 किलोमीटर लंबी लाइव कैनवास पेंटिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह कार्यक्रम त्रिवेणी कला संगम और दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से नई दिल्ली के कर्तव्य पथ लॉन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा, संसद सदस्य बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी, एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, सदस्य अनिल वाल्मीकि, सरिता तोमर और दिनेश प्रताप सिंह, साथ ही एनडीएमसी सचिव तारिक थॉमस उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हज़ारों युवा मिलकर 10 किलोमीटर लंबे कैनवास पर अपने सपनों के विकसित भारत को चित्रित कर रहे थे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे रचनात्मक कला का ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि यह आयोजन केवल कला तक सीमित नहीं बल्कि भविष्य के संकल्प को सुदृढ़ करने का प्रयास है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह आयोजन पूरे देश में सेवा पर्व के तहत किया जा रहा है और 35,000 से अधिक कलाकारों की भागीदारी एकता का प्रतीक है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि देशभर के हज़ारों नामचीन कलाकार और छात्र मिलकर 10 किलोमीटर लंबे कैनवास पर चित्रकारी कर रहे हैं। उन्होंने इसे सेवा पर्व और प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कलात्मक उपहार बताया। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि इस आयोजन के तहत पिछले सभी लाइव पेंटिंग रिकॉर्ड टूट गए हैं। 2014 में पनामा में 5,084 कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का रिकॉर्ड अब एनडीएमसी ने पार कर दिया है।

इस विशाल कला आयोजन में पद्मश्री और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं सहित श्री जतिन दास, श्री बिमान बी. बास, श्री अद्वैत गडनायक, श्री जय प्रकाश, श्री राम किशन छिपा, श्रीमती शांति देवी, श्री परेश राठवा, श्री कल्याण जोशी, श्री निर्मल सोनी, श्री लोकेश जोशी, श्री आयुष छिपवाल और श्री लविश जोशी जैसे प्रमुख कलाकारों ने भाग लिया। गणमान्य व्यक्तियों ने मंच पर इन कलाकारों को उनके कलात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here