Saturday, July 25, 2026

Creating liberating content

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...
HomeStatePunjab Floods: पंजाब...

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए व्यापारियों से आगे आने की अपील – फेस्टा

Punjab Floods: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए व्यापारियों से आगे आने की अपील – फेस्टा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। कई गांव पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, पशुधन बह गए हैं और लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। इस हालात को देखते हुए फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन (फेस्टा) ने व्यापारियों से अपील की है कि वे बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बढ़-चढ़कर आगे आएं।

फेस्टा के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि फेडरेशन जल्द ही राहत सामग्री पंजाब भेजेगा। इसके लिए व्यापारी समुदाय के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपनी क्षमता के अनुसार मदद करनी चाहिए, चाहे वह आर्थिक रूप से हो, राहत सामग्री के रूप में हो या फिर श्रमदान के जरिए।

दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी देश पर संकट आया, व्यापारी समाज ने कभी पीछे नहीं हटे। चाहे गुजरात का भूकंप हो या कारगिल युद्ध के समय सेना की सहायता, हर बार व्यापारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब एक बार फिर यह समय आया है जब व्यापारी समुदाय को एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि पंजाब के कई गांवों की हालत इतनी खराब है कि उसका वर्णन करना भी मुश्किल है। कई जगहों पर पूरा गांव डूब चुका है, लोग बेघर हो गए हैं और उनके पास खाने-पीने का सामान भी नहीं है। यहां तक कि पशुओं के लिए चारे की भारी किल्लत है। साबुन, तेल, टूथब्रश, मच्छरदानी और महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड जैसी बुनियादी चीजों की भी कमी है।

फेस्टा ने यह साफ किया कि वे हर संभव कोशिश करेंगे कि जरूरतमंदों तक मदद समय पर पहुंचे। इसके लिए व्यापारी समाज को मिलकर राहत सामग्री जुटानी होगी, ताकि पंजाब के पीड़ितों को इस कठिन समय में सहारा दिया जा सके।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.