Friday, August 7, 2026

Creating liberating content

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...

Guru Purnima: दिल्ली में...

Guru Purnima: दिल्ली में जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सान्निध्य...

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...
HomeUncategorizedSangam Vihar Fire:...

Sangam Vihar Fire: संगम विहार की प्लास्टिक पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग, तीन घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

Sangam Vihar Fire: संगम विहार की प्लास्टिक पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग, तीन घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित होली चौक इलाके में बुधवार को एक प्लास्टिक डिब्बा पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग अवैध रूप से संचालित एक गत्ता फैक्ट्री में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दोपहर 11:52 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर एक के बाद एक कई गाड़ियां रवाना कीं। आग की गंभीरता को देखते हुए 10 से अधिक दमकल वाहनों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया।

बारिश के बावजूद दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक करीब तीन घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और दमकल विभाग आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहा है। वहीं, पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों शंकर और आशु ने बताया कि आग बेहद तेजी से फैली और कुछ ही देर में फैक्ट्री से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया।

 

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली। हिंदू महासभा के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ गुरु पूर्णिमा का...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.