Thursday, July 2, 2026

Creating liberating content

Fake Currency Racket: दिल्ली...

Fake Currency Racket: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का...

International Yoga Day: डीएफसीसीआईएल...

International Yoga Day: डीएफसीसीआईएल ने योग और वृक्षारोपण के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग...

Illegal Liquor Smuggling: टिकरी...

Illegal Liquor Smuggling: टिकरी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 1050 क्वार्टर अवैध शराब के...

GB Pant Hospital Union...

GB Pant Hospital Union Election 2026: नरेश कुमार बने अध्यक्ष, नितिन कुमार महासचिव...
HomeStateDelhi NCRSeelampur stabbing case:...

Seelampur stabbing case: सीलमपुर में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला; 12 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

Seelampur Stabbing Case: सीलमपुर में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला; 12 घंटे में पुलिस ने दबोचे आरोपी

रिपोर्ट: आशीष कुमार

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्या के प्रयास के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों (CCL) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। घटना पुरानी सीलमपुर इलाके की है, जहां पत्नी के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला किया गया था।

पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को गांधी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जीटीबी अस्पताल में एक घायल युवक को भर्ती कराया गया है, जिसे धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया है। जांच में सामने आया कि घायल युवक जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी के साथ पुरानी सीलमपुर के हलान चौक के पास रेलवे लाइन इलाके में जा रहा था। इसी दौरान चार अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की।

जब जितेंद्र कुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद एक आरोपी ने चाकू से हमला कर जितेंद्र कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के बयान के आधार पर गांधी नगर थाने में FIR नंबर 191/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर रॉबिन सिंह ने किया, जबकि जांच की निगरानी SHO गांधी नगर राज कुमार और शाहदरा जिला के ACP गांधी नगर की देखरेख में की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की गहन जांच में चार संदिग्ध युवकों की गतिविधियां सामने आईं, जो घटना से पहले घटनास्थल की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस की मदद से आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया।

लगातार छापेमारी और खुफिया जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने एक आरोपी मोहम्मद शेहवाज, उम्र करीब 25 वर्ष, और दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

पूछताछ में एक बाल अपचारी ने खुलासा किया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीदा गया था। उसने बताया कि यह ऑर्डर उसके करीब 15 वर्षीय छोटे भाई के अकाउंट से किया गया था, जिसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और फरार एक अन्य बाल अपचारी समेत बाकी संदिग्धों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस तकनीकी निगरानी और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

शाहदरा जिला के डीसीपी Rajendra Prasad Meena ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Fake Currency Racket: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fake Currency Racket: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले तक फैले नकली भारतीय मुद्रा...

International Yoga Day: डीएफसीसीआईएल ने योग और वृक्षारोपण के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day: डीएफसीसीआईएल ने योग और वृक्षारोपण के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर अपने कॉरपोरेट कार्यालय सेक्टर-145, नोएडा में...

Illegal Liquor Smuggling: टिकरी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 1050 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling: टिकरी बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 1050 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टिकरी बॉर्डर पिकेट पर एक शराब तस्कर...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.