Saturday, August 1, 2026

Creating liberating content

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...

Guru Purnima: दिल्ली में...

Guru Purnima: दिल्ली में जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सान्निध्य...

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...
HomeStateDelhi NCRस्वामी चक्रपाणि महाराज...

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सी.आर.एच के दूसरे स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, डॉक्टरों की सेवा को बताया राष्ट्रभक्ति

सी.आर.एच नाक, कान, गला अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर ने अपने दूसरे स्थापना दिवस पर स्वामी चक्रपाणि महाराज की उपस्थिति में हर्षोल्लास से समारोह मनाया। स्वामी जी ने अच्छे डॉक्टरों की देश में सेवा को सच्ची राष्ट्रभक्ति बताया।

ग्रेटर नोएडा, 17 जनवरी – चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय पहचान बनाने वाले सी.आर.एच नाक, कान, गला अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर ने 17 जनवरी को अपना दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय हिंदू महासभा और संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सी.आर.एच अस्पताल की सराहना करते हुए इसे उच्च मानकों तक पहुंचने पर बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक समाज के महत्वपूर्ण अंग होते हैं और उनका कर्तव्य है कि वे अपनी सेवाओं से समाज का कल्याण करें। स्वामी जी ने एम्स की गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. रचना गर्ग और डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इन दोनों डॉक्टरों को विदेश जाने का अवसर था, लेकिन उन्होंने देश की सेवा करने का संकल्प लिया और आज ये दोनों सी.आर.एच अस्पताल के माध्यम से न केवल लोगों की जान बचा रहे हैं, बल्कि एक मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं।

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने यह भी कहा कि जब बड़े संस्थानों के अच्छे डॉक्टर विदेश में सुख-सुविधाओं को छोड़कर अपने देश में सेवा करते हैं, तो वह सच्चे राष्ट्रभक्त होते हैं। उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि हमारे देश में उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता है और यह तभी संभव हो सकता है जब अच्छे डॉक्टर विदेश न जाकर देश में सेवा करें।

सी.आर.एच के निदेशक डॉ. रचना गर्ग और डॉ. हरप्रीत कोचर ने अस्पताल के कर्मचारियों का धन्यवाद किया और उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रचना गर्ग ने बताया कि उनका उद्देश्य हमेशा से ही मरीजों की सेवा करना है और उनके कार्य में परमात्मा की उपस्थिति का आभार व्यक्त किया।

इस खास अवसर पर सी.आर.एच अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेंद्र बंसल, डॉ. विकास सेंगर, डॉ. विनय शुक्ला, डॉ. रविंद्र, और डॉ. कुलविंदर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, अस्पताल के अन्य कर्मचारियों जैसे संतोष कुमार, रणविजय सिंह, आयुष मिश्रा, नाजिया खान, रानी देवी, दिनेश, अमित मिश्रा, मनीष कुमार, मनीष नागर, मोनालिशा, राहुल, छोटन कुमार, किशन चंद, मनोज सिन्हा, वंदना चौहान, रोहित नागर, नरेंद्र जी, सुमित कुमार, और हुकुम सिंह को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संगीतमाला का आयोजन भी हुआ, जिससे सभी उपस्थित लोगों का दिल छू लिया। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने उत्तर प्रदेश में सकारात्मक सोच और भयमुक्त वातावरण के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन की भी सराहना की। अंत में, उन्होंने डॉक्टरों से देश में रहकर सेवा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्रीमती कमलप्रीत कौर, श्रीमती आदर्श मोहन कौर, सरदार रमणीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव, देशभर से पहुंचे कार्यकर्ता रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली। हिंदू महासभा के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ गुरु पूर्णिमा का...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.