Tuesday, July 21, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...

Delhi Crime: हत्या के...

Delhi Crime: हत्या के प्रयास मामले में फरार घोषित अपराधी प्रवीण उर्फ सोनू...
Homeदिल्ली-एनसीआरमाँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा तथा दिल्ली, हरियाणा और विभिन्न क्षेत्रों से अनेक गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, धर्मप्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

भूमि पूजन के साथ ही श्री पहाड़ी वाली माता, श्री देवसर वाली माता एवं श्री भोजा वाली माता के भव्य मंदिरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वैदिक ऋचाओं, हवन एवं जयघोषों के बीच पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भिवानी के गौरवशाली इतिहास एवं देवसर माता धाम की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने अत्यंत सराहा।

इस अवसर पर कथा व्यास परम पूज्य 1008 श्री श्रीवल्लभाचार्य जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह दिन सनातन संस्कृति के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवसर माता धाम आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, संस्कृति, सेवा एवं आध्यात्मिक शिक्षा का एक महान केंद्र बनेगा, जहाँ श्रद्धालु अपनी प्राचीन परंपराओं एवं धार्मिक मूल्यों से जुड़ सकेंगे।

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती के अध्यक्ष श्री विजय गर्ग ने कहा कि यह दिव्य कार्य माँ बगलामुखी एवं माँ पीतांबरा की असीम कृपा से प्रारंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि देवसर माता धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति, सेवा, गौसंरक्षण, आध्यात्मिक जागरण एवं जनकल्याण का एक विशाल केंद्र बनेगा। उन्होंने इस पुण्य कार्य में सहयोग देने वाले सभी ट्रस्टियों, दानदाताओं, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने श्री विजय गर्ग के इस दिव्य संकल्प एवं अथक प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देवसर माता धाम भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।

भूमि पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा महायज्ञ का रसपान किया तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा एवं भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—श्री नरेश मित्तल (सिग्नेचर ग्लोबल), श्री नवल किशोर गोयल (अशोक विहार), श्री शिरीष गुप्ता ‘देवांग’ (रोहिणी), श्री तुषार गर्ग (शारदा निकेतन), श्री मुकेश गर्ग (दीपाली), श्री प्रदीप भैया, श्री अनिल अग्रवंशी, श्री राजेश मित्तल (आदर्श नगर), श्री संजय गुप्ता (पूर्व चेयरमैन, नरेला मंडी), श्री हंसराज रल्हन (सोनोटेक मीडिया), श्री विनय सिंघल (बीपीएमएस), श्री एन. आर. जैन (बीपीएमएस), श्री राज कुमार कसेरा (बीपीएमएस), श्री बसंत मित्तल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अग्रवाल सम्मेलन), श्री नत्थू राम जैन (कोषाध्यक्ष, अग्रवाल सम्मेलन), श्रीमती अनीता मुकीम (अध्यक्ष, अग्रवंश परिवार), श्री सुरेंद्र रौतेला (अध्यक्ष, केदारनाथ मंदिर), श्री अनिल मेहंदीरत्ता (केशव पुरम), श्री पवन कुमार गुप्ता (मॉडल टाउन), श्री संजय अग्रवाल (द्वारका), श्री राम बाबू सुगला, श्री सुशील जैन (सरस्वती विहार), श्री सज्जन गुप्ता (अशोक विहार), श्री निर्मल बंसल, श्री मदन गर्ग (शक्ति नगर), श्री मनोज कुमार गर्ग (मॉडल टाउन), श्री नरेश एरन (मुख्य संरक्षक, केदारनाथ मंदिर), श्रीमती निधि गुप्ता (रोहिणी), श्री रतन लाल (देवसर धाम), श्री संजय भूत (देवसर धाम), श्री संजय भोजराज, श्री संजय प्रभाकरन, श्री संजय वैद्य, श्रीमती रुपाली कसेरा, श्रीमती आँचल जैन, श्री सुमित गोयल, विधायक श्री तिलक राम गुप्ता, विधायक श्री कुलवंत राणा, श्री सतवीर डबास एवं श्री प्रदीप वत्स (भाजपा) मौजूद रहे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Delhi Crime: हत्या के प्रयास मामले में फरार घोषित अपराधी प्रवीण उर्फ सोनू गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Delhi Crime: हत्या के प्रयास मामले में फरार घोषित अपराधी प्रवीण उर्फ सोनू गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.