Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeStateDelhi NCRDelhi: दिल्ली की...

Delhi: दिल्ली की जनता को समर्पित होगा आगामी बजट – वीरेंद्र सचदेवा

Delhi: दिल्ली की जनता को समर्पित होगा आगामी बजट – वीरेंद्र सचदेवा
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आगामी बजट को लेकर कहा है कि यह पूरी तरह से दिल्ली की जनता को समर्पित होगा और पार्टी के संकल्प पत्र में किए गए वायदों को पूरा करने वाला बजट होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट दिल्ली के सर्वांगीण विकास के साथ समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी साबित होगा।
वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट किया कि दिल्ली के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र और समाज के सभी वर्गों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे, चाहे वह युवा हों, महिलाएं, किसान या व्यापारी वर्ग। उन्होंने कहा कि इस बजट को जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे राजधानी को नई गति मिलेगी।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के विकास को रोकने का कार्य किया गया, लेकिन अब भाजपा सरकार इसे पीछे छोड़ते हुए विकसित दिल्ली के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, जो खुद दिल्ली की छात्रा रही हैं, ने शिक्षा सहित अन्य विभागों पर विशेष ध्यान दिया है और समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतों को बजट में शामिल किया है। वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि यह बजट दिल्ली के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा और राजधानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.