Chawri Bazar: चावड़ी बाजार में ट्रैफिक जाम और टेंपो माफियाओं से व्यापारी परेशान
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दिल्ली के चावड़ी बाजार में व्यापारी ट्रैफिक जाम और टेंपो माफियाओं की वजह से परेशान हैं। मार्केट एसोसिएशन के लोगों का आरोप है कि टेंपो माफियाओं ने पूरे इलाके में सड़क पर कब्जा कर रखा है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने जामा मस्जिद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस और SHO उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि टेंपो माफियाओं को हटाया जाए, ताकि बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो और लोगों को राहत मिले।



