Tuesday, March 10, 2026

Creating liberating content

NRI Contributions: NRI भारतीय...

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ BJP के...

Delhi Crime: मालवीय नगर...

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट,...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने...

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को...

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को रीलॉन्च इंडिया एश्योरेंस इंटरनेशनल ने भारत में एसीडेल्को ब्रांड...
HomeBreakingUS Election 2024...

US Election 2024 : रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत, कमला हैरिस को मिली हार

नई दिल्ली : अमेरिका में राष्ट्रप्रति पद को लेकर हुए चुनाव के नतीजे (US Election 2024) सामने आ गए हैं। नतीजों (US Election Results 2024) में जहाँ रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जीत दर्ज़ की है, वही डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) को निराशा हाथ लगी है। हालाँकि नतीजों से पहले कमला हैरिस को एक मजबूत उमीदवार माना जा रहा था और उनकी जीत को लेकर भी तमाम तरह के दावे किए जा रहे थे, लेकिन चुनावी नतीजों ने उन तमाम दावों को झूठा साबित किया है। डोनाल्ड ट्रम्प को मिली शानदार जीत पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने भी उन्हें बधाई दी है।

ट्रम्प ने दोपहर 1 बजे तक निर्णायक 277 इलेक्टोरल वोट हासिल कर अपनी बढ़त पक्की कर ली थी। अंतिम परिणामों के अनुसार उन्होंने कुल 306 इलेक्टोरल वोट प्राप्त किए। वहीं हैरिस 232 वोटों पर रुक गई। इस हार के बाद राजनीतिक विश्लेषकों ने हैरिस की हार के पीछे संभावित कारणों पर मंथन शुरू कर दिया है। खासकर जब शुरुआती चरणों में उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था।

डोनाल्ड ट्रंप पहली बार 2016 में राष्ट्रपति चुने गए थे, जब उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) को हराया था और अमेरिका (America) को फिर से महान बनाने की कसम खाई थी। वे 2020 में वैश्विक कोरोनावायरस महामारी (coronavirus pandemic) के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन से चुनाव हार गए थे, लेकिन 2024 में व्हाइट हाउस पर उनका फिर से ‘कब्जा’ हो गया है।

राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनॉल्‍ड ट्रंप ने कहा यह अमेरिका के इतिहास का सबसे महान सियासी पल है। इसके सााथ ही डोनॉल्‍ड ट्रंप ने पाम बीच काउंटी कन्वेंशन सेंटर में अपना विजय भाषण देते हुए अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और परिवार को धन्यवाद दिया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Sydney Test में जीत के साथ Border–Gavaskar Trophy की चैंपियन बनी Australia, WTC के फाइनल में पहुंचने की India की उम्मीद हुई खत्म

नई दिल्ली : Sydney Test में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने Border–Gavaskar Trophy अपने नाम कर ली है, साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया...

CAG रिपोर्ट से खुली केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की पोल, चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका

नई दिल्ली : दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर का मुद्दा गर्माया हुआ है और ये मुद्दा अब CAG रिपोर्ट सामने आने के बाद और अधिक गरमा सकता है। मीडिया...

Noida : रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज सर्द हवाओं ने नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा में ठंड बढ़ा दी है। यहां चल रही शीतलहर लोगों को कंपकंपा रही है। रही सही कसर सोमवार से दिनभर रुक-रुककर हो रही...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.