Tuesday, August 25, 2026

Creating liberating content

Tiranga Yatra: दिल्ली में...

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती...

Independence Day: ध्वजारोहण कर...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया...

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...
HomeBreakingUS Election 2024...

US Election 2024 Result : डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर

नई दिल्ली : संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। कुछ जगहों पर वोटिंग जारी हैं जो कुछ ही देर में खत्म हो जाएगी। जिन राज्यों में चुनाव समाप्त हो गया है वहां से इसके परिणाम (US Election 2024 Result) भी लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक सामने आए परिणाम में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) को 230 इलेक्टोरल वोट और कमला हैरिस (Kamala Harris) को 192 इलेक्टोरल वोट हासिल हुए हैं। बता दें कि जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 वोट चाहिए।

रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की कमला हैरिस से आगे चल रहे हैं। इस बीच जहां पार्टियों के प्रति झुकाव रखने वाले अधिकतर राज्यों में कुछ खास बदलाव नहीं दिख रहा, वहीं स्विंग स्टेट्स (US Swing States) यानी प्रत्याशियों को देखकर उनका समर्थन बदलने वाले राज्यों में मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। फिलहाल रुझानों में इन राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली है।

अमेरिका में 7 स्विंग स्टेट हैं। यह बाकी राज्यों से काफी अहम माने जाते हैं, क्योंकि जहां सभी राज्य पार्टियों के पारंपरिक समर्थन को ही तवज्जो देते हैं, वहीं इन स्विंग स्टेट्स में पार्टियों का समर्थन बदलता रहता है। ऐसे में जो भी राष्ट्रपति उम्मीदवार इन स्विंग स्टेट्स को अपनी तरफ कर लेता है, वह चुनाव में विजेता के तौर पर उभरता है। इसीलिए स्विंग स्टेट्स को राष्ट्रपति उम्मीदवार का भाग्य तय करने वाला माना जाता है। फिलहाल इन 7 राज्यों में से 6 के रुझान आ चुके हैं। इनमें पांच राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त मिली है, जबकि कमला हैरिस सिर्फ एक में ही आगे हैं। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं तो डेमोक्रेट पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Guru Purnima: दिल्ली में जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सान्निध्य में भव्य गुरु पर्व महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

Guru Purnima: दिल्ली में जगद्गुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सान्निध्य में भव्य गुरु पर्व महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा नई दिल्ली में दिल्ली प्रदेश हिन्दू महासभा की ओर से मंदिर मार्ग स्थित केंद्रीय कार्यालय हिन्दू महासभा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया ‘हृदय रक्षक अभियान’, युवाओं को CPR प्रशिक्षण देकर बचाई जाएंगी जिंदगियां

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान', युवाओं को CPR प्रशिक्षण देकर बचाई जाएंगी जिंदगियां गुरुग्राम, 20 जुलाई। अचानक होने वाले कार्डियक अरेस्ट (Sudden Cardiac Arrest) की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गुरुग्राम में...

Sydney Test में जीत के साथ Border–Gavaskar Trophy की चैंपियन बनी Australia, WTC के फाइनल में पहुंचने की India की उम्मीद हुई खत्म

नई दिल्ली : Sydney Test में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने Border–Gavaskar Trophy अपने नाम कर ली है, साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.