Home State Delhi NCR Mahila Samman 2025: महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को मिला सम्मान, मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने किया सम्मानित

Mahila Samman 2025: महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को मिला सम्मान, मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने किया सम्मानित

0
Mahila Samman 2025: महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को मिला सम्मान, मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने किया सम्मानित

Mahila Samman 2025: महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को मिला सम्मान, मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा ने किया सम्मानित

रिपोर्ट: हेमंत कुमार 

लोकेशन: हयात होटल, भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली
नई दिल्ली महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भागीदारी के सम्मान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह समारोह हयात होटल, भीकाजी कामा प्लेस में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में कोई भी कार्य महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा, “महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं—चाहे वह शिक्षा हो, सुरक्षा हो, विज्ञान हो या खेल।” उन्होंने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की महिलाएं आज ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘उज्ज्वला योजना’, ‘जन धन योजना’ जैसी कई योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

प्रवेश सिंह वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के आत्मसम्मान और प्रेरणा को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ा मंच है। उन्होंने विशेष रूप से उन महिलाओं की सराहना की जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों को पार कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here