नई दिल्ली : लेबनान (Lebanon) में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली सेना (Israel Defense Forces) का ताबड़तोड़ एक्शन (Israel-Hizbollah War) जारी है। शुक्रवार को इजरायल की सेना ने हिजबुल्लाह प्रमुख (Hezbollah Chief) हसन नसरल्लाह को निशाना बनाते हुए हिजबुल्लाह के मुख्यालय (Headquarter of Hezbollah) पर हैवी गाइडेड बम से हमला किया, जिसमें मुख्यालय पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। हालांकि हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह (Hasan Nasrallah) के सुरक्षित बच निकलने की जानकारी मिल रही है।
Hezbollah vs Israel : हिजबुल्लाह और इज़रायल के बीच तनाव की वजह क्या है ?
इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा, खुफिया जानकारी के आधार पर एयर फाॅर्स (Air Force of Israel) ने बेरूत के इलाके में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया। इस इमारतों में हथियार बनाए जाते थे और हथियारों को रखा जाता था। इसके अलावा यहां पर आतंकवादी संगठन के प्रमुख कमांड सेंटर (Chief Command Center) भी था, जिन्हें निशाना बनाया गया है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मुहम्मद अली इस्माइल और उसके डिप्टी होसैन अहमद इस्माइल को मार गिराया है।
आपको बता दें कि 9 दिन से जारी जंग में इजरायली हमले (Air Strike in Lebanon) में लेबनान के अब तक 700 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2600 लोग घायल बताए जा रहे हैं । शुक्रवार के हमले में भी 25 लोगों की जान चली गई। इजरायली हमलों से हिजबुल्लाह भी बौखलाया हुआ है और जवाबी कार्रवाई कर रहा है, जिसकी वजह से इजरायली सेना हिजबुल्लाह के गढ़ों में नागरिकों को तुरंत इलाका खाली करने की चेतावनी दे रही है।


