Sunday, March 8, 2026

Creating liberating content

Women leadership summit Delhi:...

Women leadership summit Delhi: अदालतों से बोर्डरूम तक महिलाएं गढ़ रहीं सशक्त नेतृत्व,...

Gas cylinder price hike:...

Gas cylinder price hike: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नेशनल अकाली दल...

Runhola Delhi murder case:...

Runhola Delhi murder case: दिल्ली के रनहोला में 5 साल के मासूम की...

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में...

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुन, अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण...
HomeStateRajasthanराजस्थान: राजस्थान के...

राजस्थान: राजस्थान के राजसमंद में स्थित हिन्दुस्तान जिंक माइंस में मंगलवार को भीषण आग लग गई। 

राजस्थान के राजसमंद में स्थित हिन्दुस्तान जिंक माइंस में मंगलवार को भीषण आग लग गई। 

राजसमंद में हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में भीषण आग, दो किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें, इलाके में फैली दहशत

राजसमंद जिले के सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के राजपुरा-दरीबा माइंस में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। यह आग माइंस की एक शाफ्ट में लगी थी, जिसकी लपटें दो किलोमीटर दूर से भी देखी गईं। आग लगते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।शुरुआती जानकारी के अनुसार, शिफ्ट बदलने के दौरान लिफ्ट के एक हिस्से में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। चूंकि इसी लिफ्ट का उपयोग मजदूरों और स्टाफ के आने-जाने के लिए किया जाता है, इसलिए आग लगने से मजदूरों में दहशत फैल गई।

जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलमगरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, आग की सूचना मिलते ही हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का निरीक्षण किया और लिफ्ट को दोबारा दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस घटना की खबर जैसे ही माइंस कॉलोनी तक पहुंची, लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और आसमान में उठता धुएं का गुबार देखकर घबरा गए।

हिंदुस्तान जिंक के अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Women leadership summit Delhi: अदालतों से बोर्डरूम तक महिलाएं गढ़ रहीं सशक्त नेतृत्व, IACC-SILF सम्मेलन में विकसित भारत में उनकी भूमिका पर जोर

Women leadership summit Delhi: अदालतों से बोर्डरूम तक महिलाएं गढ़ रहीं सशक्त नेतृत्व, IACC-SILF सम्मेलन में विकसित भारत में उनकी भूमिका पर जोर नई दिल्ली में आयोजित “सेलिब्रेटिंग वुमन लीडरशिप” सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं जन्मजात नेतृत्व क्षमता...

Gas cylinder price hike: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नेशनल अकाली दल ने जताई चिंता, सरकार से राहत की मांग

Gas cylinder price hike: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नेशनल अकाली दल ने जताई चिंता, सरकार से राहत की मांग रिपोर्ट – हेमंत कुमार। नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर नेशनल...

Runhola Delhi murder case: दिल्ली के रनहोला में 5 साल के मासूम की हत्या का खुलासा, फुफेरे भाई ने बदले की भावना में की...

Runhola Delhi murder case: दिल्ली के रनहोला में 5 साल के मासूम की हत्या का खुलासा, फुफेरे भाई ने बदले की भावना में की वारदात रिपोर्ट – हेमंत कुमार। बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके में 5 साल के मासूम की हत्या...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.