Thursday, July 23, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeStateDelhi NCRWomen Congress Protest:...

Women Congress Protest: अलका लांबा के नेतृत्व में विधानसभा घेराव, मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन

Women Congress Protest: अलका लांबा के नेतृत्व में विधानसभा घेराव, मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन

मनमीन वालिआ

दिल्ली में आज उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया जब अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने अलका लांबा के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसी दौरान भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने के बीच महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया।

सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महिला आरक्षण लागू करो, आज करो, अभी करो” और “OBC महिलाओं को शामिल करो” जैसे नारे लगाते हुए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से सामने रखा और सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इस दौरान केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में सभी दलों के सहयोग से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया था, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कानून बन चुका है तो उसे लागू करने में देरी क्यों की जा रही है। अलका लांबा ने मांग की कि लोकसभा की 528 सीटों पर तुरंत महिला आरक्षण लागू किया जाए और सरकार इस मुद्दे पर पारदर्शिता दिखाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। उनके अनुसार, महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल घोषणाएं की जा रही हैं जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

महिला कांग्रेस की महासचिव और दिल्ली प्रभारी शिल्पी अरोड़ा ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संसद में जो बिल पास हुआ, वह वास्तविक महिला आरक्षण कानून नहीं बल्कि एक राजनीतिक ढांचा है, जिसे जनता को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत महिला आरक्षण लागू करे और ओबीसी महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करे।

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि जब तक महिलाओं को समान राजनीतिक भागीदारी और अधिकार नहीं मिलते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

इस प्रदर्शन में पुष्पा सिंह, उस्मान भाई सहित दिल्ली की विभिन्न जिला अध्यक्ष और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं। सभी ने एक स्वर में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग दोहराई और सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.