Saturday, June 13, 2026

Creating liberating content

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...
HomeStateUttar PradeshChambal River Flood:...

Chambal River Flood: आगरा में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के पार, बाढ़ से तबाही के हालात, गांवों में दहशत का माहौल

Chambal River Flood: आगरा में चंबल नदी का जलस्तर खतरे के पार, बाढ़ से तबाही के हालात, गांवों में दहशत का माहौल

रिपोर्ट: राजेश तौमर

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में चंबल नदी ने इस बार रौद्र रूप धारण कर लिया है। लगातार हो रही भारी बारिश और राजस्थान के कोटा बैराज एवं बनास नदी बांध के गेट खोलने से चंबल में अचानक जलस्तर बढ़ गया है। नदी ने खतरे के निशान 130 मीटर को पार करते हुए गुरुवार सुबह 133 मीटर का स्तर छू लिया, जिससे दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में औसत से अधिक बारिश हुई है। कोटा बैराज और बनास नदी पर बने बांध के 6 गेट खोलकर बड़े पैमाने पर पानी छोड़ा गया, जिससे चंबल नदी का प्रवाह तेज हो गया। अचानक बढ़े जलस्तर से नदी किनारे बसे गांवों—कछियारा, डंगोरा, रेहा, बीच का पुरा, ऊपरी पुरा, उमरैठा पुरा, भगवानपुरा, झरनापुरा, केंजरा, गोहरा, भटपुरा और रानीपुरा—में भय और बेचैनी का माहौल है।

ग्रामीणों ने पशुओं, जरूरी सामान और परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर लोग रातभर जागते हुए नदी के तेवरों पर नजर बनाए हुए हैं। कई घरों में पानी घुसने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर लेखपाल और कानूनगो की ड्यूटी लगाई गई है। पीएसी, पुलिस बल और SDRF की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं ताकि बाढ़ग्रस्त गांवों में फंसे लोगों को समय पर सुरक्षित निकाला जा सके। साथ ही ज़रूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया है।

चंबल किनारे बसे गांवों में प्रशासन द्वारा मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की चेतावनी दी जा रही है। कई ग्रामीण स्कूलों, सामुदायिक भवनों और ऊंचे स्थानों की ओर शरण लेने लगे हैं। हालांकि बाढ़ के कारण कुछ जगहों पर संपर्क मार्ग भी बाधित हुए हैं जिससे राहत कार्यों में चुनौतियां बढ़ गई हैं।

 

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.