Monday, March 9, 2026

Creating liberating content

Women Empowerment: दिल्ली में...

Women Empowerment: दिल्ली में वूमंस डे 2026 का जन कल्याण एवं स्वदेशी महोत्सव दिल्ली...

Tree Plantation Campaign: महिला...

Tree Plantation Campaign: महिला दिवस पर NDMC का ‘Ek Ped Maa Ke Naam’...

Women leadership summit Delhi:...

Women leadership summit Delhi: अदालतों से बोर्डरूम तक महिलाएं गढ़ रहीं सशक्त नेतृत्व,...

Gas cylinder price hike:...

Gas cylinder price hike: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर नेशनल अकाली दल...
HomeCrimeDelhi Crime: दिल्ली...

Delhi Crime: दिल्ली रोहिणी में हत्या आरोपी हमजा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Delhi Crime: दिल्ली रोहिणी में हत्या आरोपी हमजा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 36 में गुरुवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम और मेरठ में एक हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी का नाम हमजा बताया जा रहा है, जिसने मेरठ में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, हत्या का वीडियो हमजा के साथी जुल्मकर ने बनाया था, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। हमजा इस मामले में लगातार फरार चल रहा था और उत्तर प्रदेश पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। हत्या के बाद हमजा दिल्ली में छिपा हुआ था।

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि हमजा रोहिणी सेक्टर 36 के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रैप लगाया। जैसे ही पुलिस ने हमजा को आते देखा, उसे रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान हमजा ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गोलियां चलाई, जिसमें हमजा के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Women Empowerment: दिल्ली में वूमंस डे 2026 का जन कल्याण एवं स्वदेशी महोत्सव

Women Empowerment: दिल्ली में वूमंस डे 2026 का जन कल्याण एवं स्वदेशी महोत्सव दिल्ली में वूमंस डे 2026 के अवसर पर जन कल्याण उत्सव एवं स्वदेशी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें देशभर की महिलाएं अपने यूनिक और हैंडमेड प्रोडक्ट्स...

Tree Plantation Campaign: महिला दिवस पर NDMC का ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ अभियान, लोधी कॉलोनी में कुलजीत सिंह चहल ने किया पौधारोपण

Tree Plantation Campaign: महिला दिवस पर NDMC का ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ अभियान, लोधी कॉलोनी में कुलजीत सिंह चहल ने किया पौधारोपण रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा...

Women leadership summit Delhi: अदालतों से बोर्डरूम तक महिलाएं गढ़ रहीं सशक्त नेतृत्व, IACC-SILF सम्मेलन में विकसित भारत में उनकी भूमिका पर जोर

Women leadership summit Delhi: अदालतों से बोर्डरूम तक महिलाएं गढ़ रहीं सशक्त नेतृत्व, IACC-SILF सम्मेलन में विकसित भारत में उनकी भूमिका पर जोर रिपोर्ट – हेमंत कुमार। नई दिल्ली में आयोजित “सेलिब्रेटिंग वुमन लीडरशिप” सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.