Delhi Police Crime Branch: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाइ, हथियारों का जखीरा पकड़ा, 4 गिरफ्तार
रिपोर्टर: मनमीन वलिया, न्यू दिल्ली
नीरज बवाना गैंग और सन्नी जसवंत गैंग को पिस्टल करते थे सप्पलाई, 15 सेमी ऑटो पिस्टल, 8 मैगजीन और 150 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइम ब्रांच एनआर-II ने एक कुख्यात अवैध हथियार सप्लायर और तीन खरीदारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 15 आधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 150 जिंदा कारतूस और 8 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस को इस गिरोह के लिंक नेराज बवाना गैंग और अफसर गैंग जैसे अपराधी सिंडिकेट्स से जुड़े मिले हैं।
क्राइम ब्रांच को इनपुट मिल रहा था कि दिल्ली में कुछ गैंगस्टर के शूटर्स को हथियार सप्लाई किए जाते हैं जो की अप मेरठ की साइड से आ रहे हैं जिसके बाद इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा और एसीपी नरेंद्र बेनीवाल की टीम इस मामले मे इनपुट जुटा रही थी, और डीसीपी हर्ष इंदौरा की देख रेख मे टीम काम कर रही थी।
11 अगस्त की शाम, हेड कांस्टेबल रामबीर को सूचना मिली कि एक बड़ा हथियार सप्लायर नेराज बवाना गैंग और अन्य अपराधियों को हथियार सप्लाई करने आ रहा है। पुलिस टीम ने नेताजी सुभाष प्लेस के पास जाल बिछाया और मोहम्मद साजिद उर्फ राशिद (उम्र 42) को उसकी कार (i20 – DL 11CB 7551) समेत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 पिस्टल, 118 कारतूस और 8 मैगजीन बरामद की गईं।
पूछताछ में साजिद ने बताया कि वह मेरठ और मवाना (यूपी) से अवैध हथियार लाकर दिल्ली में बेचता था। उसने अब तक 100 से ज्यादा हथियार सप्लाई करने की बात कबूली है। हर हथियार वह करीब ₹35,000–40,000 में खरीदता और ₹50,000–60,000 में बेचता था।
शाजिद की निशानदेही पर तीन और आरोपी गिरफ्तार किए गए:
विशाल राणा उर्फ भोला (उम्र 28, इंदरपुरी): 1 पिस्टल और 3 कारतूस बरामद।
अनिकेत उर्फ प्रदीप (उम्र 32, राजौरी गार्डन): 1 पिस्टल और 2 कारतूस बरामद।
सौरभ धींगरा उर्फ मैनी (उम्र 38, कीर्ति नगर): 3 पिस्टल और 27 कारतूस बरामद।
मोहम्मद साजिद उर्फ राशिद पर पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या की कोशिश और अवैध हथियार का कारोबार शामिल हैं। 2023 में स्पेशल सेल ने भी उसे हथियारों की भारी खेप के साथ पकड़ा था। विशाल राणा उर्फ भोला पर भी पहले दो बार अवैध हथियार रखने के केस दर्ज हैं। सौरभ धींगरा उर्फ मैनी पर हत्या की कोशिश, छेड़छाड़ और धमकी जैसे केस पहले से दर्ज हैं।


