नई दिल्ली : लेबनान (Lebanon) में हिजबुल्लाह (Hezbollah) के खिलाफ जारी कार्रवाई को लेकर ईरान ने इजराइल पर राकेट दागे थे, जिसके जवाब में अब इजराइल ने ईरान पर जवाबी हमला ( Israel attacks against Iran) कर ईरान को चेतावनी दी है कि अगर ईरानी शासन ने इजराइल पर दोबारा हमला किया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बताया जा रहा है कि इजराइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ये मिसाइल दागे हैं।
Israel ने मिसाइल निर्माण संयंत्रों और अन्य स्थलों को निशाना बनाकर किए हमले
इजराइल ने कहा कि उसने ईरान में मिसाइल निर्माण संयंत्रों और अन्य स्थलों को निशाना बनाकर हमले किए। ईरान में हमले करने के बाद उसके विमान सुरक्षित वापस लौट आए हैं। इजराइली सेना (Israel Defense Forces) ने कहा कि उसके विमानों ने उन मिसाइल निर्माण संयंत्रों पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल उन मिसाइलों को बनाने के लिए किया जाता था जिन्हें ईरान ने पिछले साल इजराइल पर दागा था। ये मिसाइल इजराइल के नागरिकों के लिए सीधा और तत्काल खतरा पैदा करती हैं। इजरायली सेना ने कहा कि उसने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और उन अतिरिक्त ईरानी हवाई क्षमताओं पर भी हमला किया, जिनका उद्देश्य ईरान में इजराइल की हवाई संचालन स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करना था।
Israel के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की तैयारियों में जूटा ईरान !
वहीं ईरान ने अपने एयरस्पेस (Airspace Of Iran) को बंद करते हुए अगली सूचना तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि सभी मार्गों पर उड़ानें अगली सूचना तक रद्द कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि ईरान इजरायल पर कभी-भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। ईरान का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इजरायल के हमलों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया, लेकिन कुछ स्थानों पर सीमित नुकसान हुआ है। एक बयान में, ईरानी एयर डिफेंस ने कहा कि इजरायल ने तेहरान, खुज़ेस्तान और इलम प्रांतों में सैन्य ठिकानों पर हमला किया।


