Home State Delhi NCR MS Talks ने मनारा चोपड़ा की मौजूदगी में भव्य सेलिब्रिटी अवार्ड इवेंट के साथ मनाई 10वीं वर्षगांठ

MS Talks ने मनारा चोपड़ा की मौजूदगी में भव्य सेलिब्रिटी अवार्ड इवेंट के साथ मनाई 10वीं वर्षगांठ

0
MS Talks ने मनारा चोपड़ा की मौजूदगी में भव्य सेलिब्रिटी अवार्ड इवेंट के साथ मनाई 10वीं वर्षगांठ

MS Talks ने मनारा चोपड़ा की मौजूदगी में भव्य सेलिब्रिटी अवार्ड इवेंट के साथ मनाई 10वीं वर्षगांठ

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक वक्ता, संचार कोच और एमएस टॉक्स के संस्थापक एवं सीईओ ऑथर शेरी के नेतृत्व में एमएस टॉक्स ने अपनी 10वीं वर्षगांठ एक भव्य सेलिब्रिटी अवार्ड इवेंट के साथ मनाई। यह आयोजन दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित होटल ले मेरिडियन में शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सेलिब्रिटी बिजनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मोहिंदर सिंह मलिक, कुणाल बजाज, संजय जैन, अजय कपूर, जे एस अहलूवालिया, डॉ. पवन कंसल, डॉ. अरिंदम चौधरी, करनैल सिंह चीमा, नवरतन अग्रवाल, फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, डॉ. डी.के. अग्रवाल, इंजीनियर जय प्रकाश मल्होत्रा, डॉ. संचित शर्मा, अर्पित चड्ढा, ऋचा मेहता, डॉ. परमीत सिंह चड्ढा, जसलीन कौर चड्ढा, गौरव गुप्ता, शुभम गुप्ता, इंदु टीकू कोहली, अमरदीप क्रिस्टल, प्रभात सनोत्रा, रोज़ी आहूजा, सोनल गर्ग, जय सिंह कटारिया, पूजा मल्होत्रा, पूजा दहिया धनखेर, विक्की आहूजा, एडवोकेट सुभाष शर्मा, सुदेश जी, मानव सोनकर, अंशुमान सिंह, विश्व मोहन, विनय चौधरी, डॉ. अजय पांडे, अर्चना गौड़, नीतू सिंघल, प्रवीण शर्मा डी ज्वेलर्स, अनिल मित्तल – एमडी सतमोला, जगजीत सिंह एरी, रूबी बिंद्रा, स्विंदर बिंद्रा, सीए डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. चारू दत्त अरोड़ा, अरिहंत जैन, मनीष छाबड़ा, एचएस कोहली, इंद्रदीप सिंह ओबेरॉय, मिशेल डेविड और दिनेश कुमार का नाम शामिल रहा।

इस अवसर पर ऑथर शेरी ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से विभिन्न उद्योगपतियों, व्यवसायियों और इंडस्ट्रियल लीडर्स को सम्मानित करते आ रहे हैं। उन्होंने एमएस टॉक्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कुशल सार्वजनिक वक्ता तैयार करना है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का कार्य कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here